بَابُ الرَّجُلِ يَتَبَوَّأُ لِبَوْلِهِ
बाब 2: पेशाब के लिए (नरम) जगह तलाश करना
٣) حَدَّثَنَا مُوسَى بْنُ إِسْمَاعِيلَ، حَدَّثَنَا حَمَّادٌ، أَخْبَرَنَا أَبُو التَّيَّاحِ، قَالَ: حَدَّثَنِي شَيْخٌ، قَالَ لَمَّا قَدِمَ عَبْدُ اللَّهِ بْنُ عَبَّاسٍ الْبَصْرَةَ، فَكَانَ يُحَدِّثُ عَنْ أَبِي مُوسَى، فَكَتَبَ عَبْدُ اللَّهِ إِلَى أَبِي مُوسَى يَسْأَلُهُ عَنْ أَشْيَاءَ، فَكَتَبَ إِلَيْهِ أَبُو مُوسَى: إِنِّي كُنْتُ مَعَ رَسُولِ اللَّهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ ذَاتَ يَوْمٍ فَأَرَادَ أَنْ يَبُولَ، فَأَتَى دَمِثًا فِي أَصْلِ جِدَارٍ فَبَالَ، ثُمَّ قَالَ: صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ «إِذَا أَرَادَ أَحَدُكُمْ أَنْ يَبُولَ فَلْيَرْتَدْ لِبَوْلِهِ مَوْضِعًا»
3) अबू तय्याह कहते हैं
कि मुझे एक शेख़ ने बताया कि हज़रत अब्दुल्लाह बिन अब्बास रज़ियल्लाहू अन्हुमा जब
बसरा में (गवर्नर की हैसियत से) तशरीफ़ लाये तो लोग उन्हें हज़रत अबू मूसा अशअरी
रज़ियल्लाहू अन्हु से सुनी हुई हदीसें बयान करते थे....(तो इस बारे में) हज़रत
अब्दुल्लाह बिन अब्बास रज़ियल्लाहू अन्हुमा ने हज़रत अबू मूसा रज़ियल्लाहू के नाम एक
ख़त लिखा जिसमें उनसे कुछ मसाइल पूछे तो हज़रत अबू मूसा रज़ियल्लाहू अन्हु ने उन्हें
जवाब में लिखा: मैं एक दिन रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के साथ था, तो आपने
पेशाब करने का इरादा किया, तो आप एक दीवार की जड़ में नरम मिट्टी के पास आये और
पेशाब किया l इसके बाद आपने फ़रमाया: “तुममें से जब कोई पेशाब करना चाहे तो उसके
लिए (मुनासिब नरम) जगह तलाश कर लिया करे l”
तह्कीम : ज़ुबैर अली
ज़ई:- ज़ईफ़
शेख़ अलबानी:- ज़ईफ़
शोएब अरनऊत:- ज़ईफ़
No comments:
Post a Comment